एशियाडः महिला स्क्वैश टीम फाइनल में, रजत पदक पक्का; महिला हॉकी के फाइनल में भारत का मुकाबला जापान से - Dealers Care

Breaking

BANNER 728X90

Friday, 31 August 2018

एशियाडः महिला स्क्वैश टीम फाइनल में, रजत पदक पक्का; महिला हॉकी के फाइनल में भारत का मुकाबला जापान से

स्क्वैश में भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में मलेशिया को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही महिला टीम ने एक रजत पदक भी पक्का कर लिया। भारतीय टीम में जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लीकल, सुनैना कुरुविला और तन्वी खन्ना शामिल हैं। वहीं, आज सबकी नजर भारतीय महिला हॉकी टीम पर भी है। फाइनल में भारत का मुकाबला 14वीं नंबर की टीम जापान से होगा। अगर भारतीय टीम यह मैच जीत लेती है तो 36 साल बाद उसे एशियाड के इस खेल में स्वर्ण पदक मिलेगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Pml95r

No comments:

Post a Comment

loading...