इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट आज से, ट्रेंट ब्रिज में भारत को 11 साल से जीत का इंतजार - Dealers Care

Breaking

BANNER 728X90

Saturday, 18 August 2018

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट आज से, ट्रेंट ब्रिज में भारत को 11 साल से जीत का इंतजार

भारत-इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट शनिवार से यहां के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत पांच टेस्ट की सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले हार चुका है। ऐसे में यदि उसे सीरीज में बने रहना है तो हर हाल में यहां जीत हासिल करनी होगी। इस मैदान की बात करें तो यहां भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा। उसने यहां छह में से दो टेस्ट हारे, तीन ड्रॉ खेले हैं। वह 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में सिर्फ एक बार ही यहां टेस्ट जीतने में सफल रहा है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MAh146

No comments:

Post a Comment

loading...