चीन में सर्च इंजन ऐप लॉन्च की फिलहाल योजना नहीं, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों को बताया - Dealers Care

Breaking

BANNER 728X90

Saturday, 18 August 2018

चीन में सर्च इंजन ऐप लॉन्च की फिलहाल योजना नहीं, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों को बताया

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने गुरुवार को अपने कर्मचारियों से कहा कि कंपनी चीन में सर्च इंजन ऐप लॉन्च करने के करीब नहीं है। भविष्य में भी ऐसा हो सकता है या होगा, यह भी साफ नहीं। जब भी हम ऐसी किसी योजना के करीब होंगे, तो ट्रांसपेरेंसी जरूर बरती जाएगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा- गूगल की चीन में काफी दिलचस्पी है, इसलिए वहां कई विकल्प तलाशे जा रहे हैं। हाल ही में द इंसरसेप्ट वेबसाइट ने खबर दी थी कि गूगल चीन में सीक्रेट मिशन 'ड्रैगनफ्लाई' पर काम कर रहा है। इसके तहत वहां गूगल सेंसर्ड सर्च इंजन लॉन्च करेगा। इस पर कुछ वेबसाइट्स और शब्द ब्लॉक रहेंगे। इस खबर के बाद कंपनी के कर्मचारियों और बाहरी लोगों ने प्रोजेक्ट के बारे में पारदर्शिता बरतने की मांग की थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nKkxuI

No comments:

Post a Comment

loading...